Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअचानक अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की हालत गंभीर

अचानक अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की हालत गंभीर


जलालपुर अम्बेडकर नगर। बीते देर रात ट्रैक्टर पलटने से जहां चालक दबकर गंभीर रुप से घायल हो गया वही बैठे दो लोग बाल बाल बच गये। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को इलाज हेतु निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। प्रकरण कटका थाना क्षेत्र के अजमालपुर  गांव का है । जहां बीते सोमवार करीब रात 8:00 बजे कहीं से छत का लिंटर लादकर एक ट्रैक्टर पर तीन लोग आ रहे थे। अमीर चंद ट्रैक्टर को चलाते हुए ले आ रहा था और उस पर दो लोग गांव के ही बैठे थे गांव के निकट जैसे पहुंचे अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सड़क के किनारे गहरे खड्ड में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे चालक अमीर चंद दब गया  ग्रामीणों ने पहुंचकर ट्रैक्टर को उठाकर अमीर चंद को बाहर निकाला । अमीर चंद को गंभीर चोट को देखते हुए परिजनो ने जलालपुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया । जबकि ट्रैक्टर पर बैठे दो अन्य बाल बाल बच गये। सूचना पर कटका पुलिस भी पहुंचकर जायजा लिया। बताया जाता है कि ट्रैक्टर का स्टेंरिग फेल होने से घटना घटित हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments