Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायूपी के वन ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य को पर्यटन करेगा पूरा -...

यूपी के वन ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य को पर्यटन करेगा पूरा – सतीश महाना


◆ उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सोमवार को पहुंचे अयोध्या


अयोध्या। उ.प्र. विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सोमवार का अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने एक विद्यालय के वार्षिकोत्सव में भाग लिया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि महाकुंभ इस धरती का सबसे बड़ा एकत्रीकरण का महायज्ञ है। जहां समरसता, संस्कृति, त्याग, तपस्या है। अनुमान के अनुसार 40 करोड़ लोगों के महाकुंभ में शामिल होने की सम्भावना है। जिसका अर्थ है कि देश का हर चौथा व्यक्ति महाकुंभ में गंगा स्नान करेगा। केन्द्र सरकार द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हवाई जहाज, रेलगाड़ियों के माध्यम से आवागमन की सुगम व्यवस्था की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवास, यातायात सहित अन्य व्यवस्थाएं प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लगातार इसकी मॉनीटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि 144 साल बाद इस मुर्हूत में महाकुंभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ की पक्ष या विपक्ष का नही है। यह हमारी संस्कृति का आधार है। बहुत अन्य धर्मों के लोगों द्वारा महाकुंभ के दौरान अपना सहयोग दिया जाता है।

उन्होंने कहा अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बहुत बढ़ोत्तरी हुई है। उत्तर प्रदेश धार्मिक पर्यटन के रूप में उभर रहा है। आज उत्तर प्रदेश आने वाला हर व्यक्ति अयोध्या आना चाहता है। काशी विश्वनाथ तथा योगीश्वर श्रीकृष्ण के दर्शन करना चाहता है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की इकोनॉमी 5 ट्रिलियन बनाने का लक्ष्य रखा है। यूपी के वन ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य को सर्विस सेक्टर पूरा करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments