Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामनवमी से पहले अयोध्या में पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा, जून 2026 तक...

रामनवमी से पहले अयोध्या में पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा, जून 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य


अयोध्या मंडलायुक्त राजेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक सोमेन बर्मा और जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के साथ पर्यटन विकास योजनाओं के तहत संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था यू०पी० प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि०, निर्माण इकाई-11 अयोध्या के परियोजना प्रबंधक, सहायक परियोजना प्रबंधक, अवर अभियंता तथा संबंधित फर्म के इंजीनियर उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने राम की पैड़ी, गुप्तार घाट और राजघाट पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

सरयू नदी के नया घाट से लक्ष्मण घाट तक पर्यटन सुविधाओं के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 2328.80 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है। निरीक्षण के दौरान आगामी रामनवमी पर्व को ध्यान में रखते हुए कार्यस्थल पर साफ-सफाई बनाए रखने और कार्य को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कर हस्तांतरित करने के निर्देश दिए गए। राम की पैड़ी से राजघाट तथा राजघाट से भगवान श्रीराम मंदिर तक श्रद्धालु भ्रमण पथ के सुदृढ़ीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य, जिसकी लागत 2282.53 लाख रुपये है, की भी समीक्षा की गई। कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया गया।

राम की पैड़ी पर विजिटर गैलरी/सेल्फी प्वाइंट और अन्य पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए 2367.61 लाख रुपये स्वीकृत हैं। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर मिट्टी से लेवल सही करने सहित अन्य आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। गुप्तार घाट पर तृतीय चरण के अंतर्गत प्रस्तावित सौंदर्यीकरण कार्य, जिसकी लागत 1833.63 लाख रुपये है, की भी समीक्षा की गई। निर्देश दिए गए कि रामनवमी से पहले कार्य पूर्ण कर आमजन के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

इसके अलावा सरयू नदी के राजघाट के समीप एम्फीथिएटर और फूड कोर्ट निर्माण कार्य, जिसकी लागत 2272.28 लाख रुपये है, का भी निरीक्षण किया गया। पाथवे पर अतिक्रमण न होने देने और स्थल की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। परियोजना को जून 2026 तक पूर्ण कर जनोपयोगी बनाने की बात कही गई। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments