Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगुरूवार की सुबह छः बजे हवाई पट्टी से निकलेगी मशाल जुलूस

गुरूवार की सुबह छः बजे हवाई पट्टी से निकलेगी मशाल जुलूस

अंबेडकर नगर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 की सफलता हेतु और व्यापक प्रचार प्रसार के मद्देनजर खेलो इंडिया की टीम मशाल लेकर टीम लीडर प्रिंस के नेतृत्व में जनपद में पहुंची। टीम का स्वागत उप जिलाधिकारी सदर पवन जायसवाल,पुलिस क्षेत्राधिकारी अकबरपुर सुरेश शुक्ला,जिला खेल अधिकारी शीला भट्टाचार्या,सचिव जिला ओलंपिक एसोसिएशन डाक्टर हनुमान प्रताप सिंह ,जिला युवा कल्याण अधिकारी अतुल सिंह द्वारा जनपद की सीमा पर किया गया इसी क्रम में 18 मई को प्रातः 6 बजे यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के प्रचार हेतु हवाई पट्टी से मशाल रैली निकाली जाएगी। मशाल रैली शहर के बीच से होते हुए शहजादपुर फुहारा तिराहे तक जाएगी जिसे जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा तदुपरांत लोहिया भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा इसकी जानकारी जिला खेल अधिकारी और सचिव ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments