Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस ने पैदल गश्त...

शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस ने पैदल गश्त कर आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

अम्बेडकरनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सोमवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा सड़क सुरक्षा नियमों के पालन पर भी विशेष ध्यान दिया गया।

गश्त के दौरान पुलिस ने आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का आश्वासन भी दिया। पुलिस की उपस्थिति से दुकानदारों और राहगीरों में सुरक्षा की भावना और विश्वास का माहौल देखा गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा ताकि जिले में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैले और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments