Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासक्रिय सदस्य बनने के लिए पचास सदस्य बनाना आवश्यक - संजय राय

सक्रिय सदस्य बनने के लिए पचास सदस्य बनाना आवश्यक – संजय राय


◆ भाजपा ने सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित की कार्यशाला


अयोध्या। भाजपा अवध क्षेत्र के प्रभारी व प्रदेश महामंत्री संजय राय ने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता महाअभियान को लेकर सहादतगंज कार्यालय में महानगर तथा जिले के पदाधिकारी की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उन्होंने बताया कि सक्रिय सदस्य बनने के लिए कार्यकर्ता को कम से कम 50 सदस्य बनाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इसके लिए तय फॉमेट की बुकलेट कार्यालय से प्राप्त कर लें। जिसमें सदस्य की वाछिंत डिटेल भर कर समय से कार्यालय में जमा कर दें।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि विशेष सदस्यता कैम्प का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएं। घर-घर सम्पर्क व संवाद स्थापित करें। जनसम्पर्क के दौरान पार्टी की नीतियों तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में चर्चा अवश्य करें।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र है। सपा व कांग्रेस में कोई लोकतंत्र नही है। वहां एक ही परिवार का व्यक्ति अध्यक्ष बनेगा। भाजपा में कोई कार्यकर्ता भी अध्यक्ष बन सकता है। राजनीति में सभी को आगे बढ़ने का समान अवसर केवल भाजपा में ही है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि 16 से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 1 से 4 नवंबर सक्रिय सदस्यता का सत्यापन तथा 5 नवंबर को सक्रिय सदस्यों की सूची कार्यालय पर चस्पा की जाएगी। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में घर-घर सम्पर्क कर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाएं।

इस दौरान जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, कमला शंकर पाण्डेय, शैलेन्द्र कोरी, सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments