Saturday, July 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकृषि मंत्री की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा

कृषि मंत्री की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा


कुमारगंज, अयोध्या। कुमारगंज नगर पंचायत क्षेत्र में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और जिलाध्यक्ष संजीव सिंह की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी के साथ पैदल तिरंगा यात्रा निकालकर घर-घर तिरंगा लगने का संदेश दिया गया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि काकोरी एक्शन में उन बहादुर क्रांतिकारियों ने जिन्होंने उस समय अंग्रेजों के खजाना को लूट करके पूरे साम्राज्य के समर्थ को चुनौती दिया था। उनको फांसी की सजा दी गई थी। उनमें से चार लोगों में राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, साहब राजेंद्र लहरी, ठाकुर रतन सिंह इन चार नौजवानों को फांसी दिया था। जिनकी उम्र 25 साल से लेकर के 35 वर्ष थी। उन शहीदों के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी विभिन्न प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार जिसे काकोरी एक्शन समारोह शताब्दी मना रही है। पार्टी की बैठक में तय किया था कि नगर पंचायत कुमारगंज में अपनी 78 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा की शुरूआत करेंगे। भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर पंचायत कुमारगंज के खंडासा मोड़ से होते हुए गोकुल मोड तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।

उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा को गांव-गांव तक पहुंचना है सभी लोगों के घरों पर अनुरोध करके तिरंगा भी लगवाना है, जिन लोगों ने देश की आजादी के लिए कुर्बानी दिया और सहादत दिया है जीवन पर्यंत जेलो के बीच में आजीवन कारावास के भीतर रहे और काल कोठारियों में रहे फांसी की सजा खाई अंग्रेजों की गोलियों के शिकार हुए उनमें से एक बहादुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के क्रांतिकारी थे उनको हम लोग सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं उनके जीवन से पूरा देश जागृत होकर के भारत की एकता और अखंडता के लिए काम करें तभी भारत माता सुरक्षित रहेगी तभी हम लोग भी सुरक्षित रहेंगे इसलिए भारत माता के संदेश को वंदे मातरम के संदेश को हम को घर घर पहुंचना है। विजई विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा यह संदेश हमें गांव-गांव तक पहुंचाना है। हम सभी से यह आग्रह करते हैं कि जो इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हैं यहीं पर ही नहीं अपने गांव में भी जाकर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन करें और लोगों घरों पर तिरंगा लगवाने का कार्य करें।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्षो के परिणाम स्वरुप हमें आजादी मिली है। पूरा देश उन अमर सेनानियों का कृतज्ञ है। हर घर तिरंगा अभियान से जुड कर हम उन सेनानियों के प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित कर सकते है।

तिरंगा यात्रा में चंद्रभानु पासवान राधेश्याम त्यागी, चंद्रकेश रावत, राम प्रगट रावत, , अमानीगंज ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह, बैजनाथ वैश्य आदि दर्जनों पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments