Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यातारून क्षेत्र में निकली तिरंगा यात्रा, पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी ने...

तारून क्षेत्र में निकली तिरंगा यात्रा, पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी ने की अगुवाई


अयोध्या। राष्ट्रीय एकता के प्रतीक के रूप में तारून क्षेत्र में रविवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी ’खब्बू’ ने किया। यात्रा परशुराम वर्मा महाविद्यालय से प्रारंभ होकर तारून ब्लॉक कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और तिरंगा लहराते दृश्यों से गूंज उठा। यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी ने कहा, तिरंगा हमारा गौरव है, यह हमारी आजादी की पहचान और राष्ट्र की शान है। देश की युवा पीढ़ी को इसके सम्मान की जिम्मेदारी समझनी चाहिए। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह तिरंगे का सम्मान करे और देश के विकास में भागीदार बने। यह यात्रा राष्ट्र के प्रति समर्पण और एकता का संदेश देती है।

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा, तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जागृत करना है। तिरंगा यात्रा में अवधेश पाण्डेय बादल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, फयाराम वर्मा, कप्तान सिंह, महेन्द्र मिश्र, पतिराज वर्मा, सुनील राजपूत, उदित सरार्फ, प्रेम वर्मा, शत्रुहन मोदनवाल, अशोक वर्मा, नवीन सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments