Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरटप्पेबाजों ने एटीएम बदलकर उड़ाये सत्रह हजार

टप्पेबाजों ने एटीएम बदलकर उड़ाये सत्रह हजार

बसखारी अंबेडकर नगर। बैंक की सुरक्षा को धता दिखाकर दो टप्पेबाज एटीएम में रुपए निकालने आये बैंक ग्राहक से एटीएम बदलकर सत्रह हजार रुपए निकाल कर फरार हो गए। मामला बसखारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसखारी अकबरपुर रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा बसखारी का बताया जा रहा है।जहां पर शनिवार को अनिल कुमार पुत्र जैसराज निवासी हथिनाराज पीपरी आलापुर बैंक ऑफ इंडिया की शाखा बसखारी में लगे एटीएम से रुपए निकालने के लिए आए हुए थे। एटीएम में पहले से मौजूद दो टप्पेबाजों ने उन्हें झांसा देते हुए उनका एटीएम बदल लिया और 17000 निकाल कर फरार हो गए। पीड़ित को इसकी जानकारी मैसेज अलर्ट के द्वारा प्राप्त हुई। तो उसके होश उड़ गए। मामले को लेकर पीड़ित ने शाखा प्रबंधक व पुलिस को सूचना दी।जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच पड़ताल करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शीघ्र मामले का खुलासा करने का दावा किया है। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह यादव ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments