Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिशोरी के साथ तीन युवकों ने किया दुष्कर्म, मुक़दमा दर्ज

किशोरी के साथ तीन युवकों ने किया दुष्कर्म, मुक़दमा दर्ज

जलालपुर अम्बेडकर नगर। शौच कर वापस लौट रही किशोरी का मुंह बंद कर घर से दूर ले जाकर तीन लोगों के द्वारा  सामूहिक दुराचार करने का मामला प्रकाश मे आया है। बेहोशी हालत में दरिंदे किशोरी को उस के घर के पीछे छोड़ कर फरार हो गये। सुबह परिजनों ने पुत्री को बेहोशी हालत मे पाकर अस्पताल ले गये। हालत में सुधार होने के बाद पीड़िता के पिता ने कोतवाली जलालपुर पहुंच कर तहरीर दिया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म,एससी/ एसटी व पास्को एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दिया है। प्रकरण जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उस की 15 वर्षीय पुत्री बीते 18 सितंबर को सुबह घर के बगल से शौच कर के वापस आर ही थी। उसी समय तीन लोगों ने पुत्री का मुंह व हाथ पकड़ कर घर से दूर उठा ले गये, जिस के साथ जोर जबरदस्ती कर सामुहिक दुष्कर्म किया व जान से मारने की धमकी दिया। पीड़ित पिता ने बताया कि उस की पुत्री को बेहोशी की हालत में घर के पीछे छोड़ कर फरार हो गये। परिवार के लोग सुबह होने पर घर के पीछे बेहोशी की हालत में पुत्री को देखा तो उठा कर घर ले आये तथा उसे उपचार के अस्पताल ले गये। उपचार के बाद भी पुत्री सदमे के कारण रह रह कर बेहोश हो जा रही है।पुत्री की हालत देखकर परिजनों ने  पूछ ताछ की तो उस ने पूरी वारदात परिजनों को बताया। घटना में उमेर खान को शक के आधार पर नामजद आरोपी बताया गया। जब कि दो अज्ञात की पहचान पीड़िता नहीं बता पायी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।फिलहाल मामलें में पुलिस तह तक पहुंचने के लिए अन्य  टीमों का सहारा ले रही है। सीओ अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस पकड़ लिए जायेगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments