Saturday, March 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगैर जनपद स्थानांतरण में तीन उपनिरीक्षक कार्यमुक्त, नए थानाध्यक्षों की तैनाती

गैर जनपद स्थानांतरण में तीन उपनिरीक्षक कार्यमुक्त, नए थानाध्यक्षों की तैनाती

अंबेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने मंगलवार को जिले में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए छह थानों के प्रभारियों और उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया। गैर जनपद स्थानांतरण के तहत तीन उपनिरीक्षकों को कार्यमुक्त कर पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि कई थानों पर नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, एसपी पीआरओ निरीक्षक सर्वदमन सिंह को प्रभारी निरीक्षक बेवाना बनाया गया है। बेवाना थाने के पूर्व प्रभारी उपनिरीक्षक विवेक कुमार को गैर जनपद स्थानांतरण पर कार्यमुक्त कर पुलिस लाइन भेजा गया है। इसी तरह, थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर उपनिरीक्षक विजय प्रताप तिवारी को कार्यमुक्त कर पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि थाना कटका के उपनिरीक्षक अक्षय पटेल को राजेसुल्तानपुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। थानाध्यक्ष जैतपुर मं०उ०नि० वंदना अग्रहरि को भी गैर जनपद स्थानांतरण के तहत पुलिस लाइन भेजा गया है, और उनकी जगह पुलिस लाइन में तैनात उ०नि० राजेश कुमार गौतम को जैतपुर का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह बदलाव प्रशासनिक दृष्टि से किए गए हैं, ताकि कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments