Wednesday, April 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर4.5 करोड़ की हिरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

4.5 करोड़ की हिरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार


अंबेडकर नगर। कटका पुलिस, एसओजी, सर्विलांस एवं स्वाट टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई में नशीले पदार्थ की तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन तस्करों को भारी मात्रा में हिरोइन के साथ गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल दो किलो 105 ग्राम नाजायज हिरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 4.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता कर घटना का खुलासा किया।

यह कार्रवाई शुक्रवार की तड़के ग्राम अहिरौली गोविन्द साहब स्थित निरीक्षण भवन गेट के सामने की गई। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना कटका व एसओजी/सर्विलांस/स्वाट टीम ने यह संयुक्त ऑपरेशन अंजाम दिया।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान बृजभूषण पुत्र कमला प्रसाद गौतम निवासी ग्राम लारपुर दक्षिण, थाना जलालपुर, राजेश निषाद पुत्र रामू निषाद, निवासी ग्राम अतरौलिया, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ प्रमोद कुमार पुत्र रामतीरथ, निवासी ग्राम रन्नापुर, थाना आलापुर के रूप में हुई।


तस्करों का आपराधिक इतिहास


बृजभूषण के खिलाफ पहले से थाना जलालपुर में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। राजेश निषाद के खिलाफ जनपद मऊ में अपहरण, बलात्कार एवं एस सी एस टी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। प्रमोद कुमार का भी एनडीपीएस एक्ट में वर्तमान मुकदमा दर्ज हुआ है।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम


इस सफलता में थानाध्यक्ष कटका प्रेमचंद के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी विनोद यादव, सर्विलांस प्रभारी प्रभाकांत तिवारी, स्वाट प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी समेत कुल 20 पुलिसकर्मियों की टीम ने संयुक्त रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments