Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याखनन अधिकारी के घर की रेकी कर रहे तीन हिरासत में, बेटे...

खनन अधिकारी के घर की रेकी कर रहे तीन हिरासत में, बेटे का अपहरण के प्रयास का शक

 


◆ थाना कैंट लाकर पुलिस तीनों से कर रही है पूछताछ


◆ सहातदगंज चौकी के गद्दोपुर चुंगी चौराहे का मामला


अयोध्या। खनन अधिकारी के घर की रेकी कर रहे तीन लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके उपर अधिकारी के तीन साल की बच्चे के अपहरण के प्रयास का आरोप है। फिरहाल पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला थाना कैंट के सहादतगंज चौकी क्षेत्र स्थित गद्दोपुर चुंगी चौराहे के पास का मामला है। यहां खनन अधिकारी का आवास भी है।
खनन अधिकारी डा दीपक सिंह ने बताया कि वह लखनऊ में है। उनके परिजनों से कैब चालक ने बताया कि वह तीन लोगो को लेकर लखनऊ बीबीडी लेकर यहां आया है। वह तीनों उनके घर के कैम्पस में घुसे है तथा स्पष्ट न बोल पाने वाले एक छोटे बच्चें की बात कह रहे थे। वर्तमान में उनका मोबाइल आफ जा रहा है। जिसमें परिजनों को तीन लोगो के घर के कैम्पस में घूमने पर शक हुआ। सूचना पर पुलिस तीनों को कैंट थाने लेकर आयी है। उन्होने बताया कि उनका ढाई तीन साल का बेटा है जो स्पष्ट बोल नहीं पाता है। एसओं कैंट ने बताया कि चौकी इंचार्ज मौके पर गये है तथा मामले की जांच कर रहे है। सीओं शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि तीनों एक वाहन से आये थे। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद घटना के कारणों का पता चल पायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments