Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यातीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

अयोध्या। रानोपाली स्थित सामन्त श्री स्मारक ठाकुर विजय राघव महाविद्यालय में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी संत सभा के अध्यक्ष व विद्यालय के प्रबंधक महंत भवनाथ दास जी महाराज ने किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राम बख्श यादव ने बताया कि विद्यालय में 3 दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज समापन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में लगभग 10 विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। लगभग 300 विजयी छात्र और छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। आज विद्यालय के बच्चों द्वारा नाटक देशभक्ति गीत और प्रेरणादायक विषयों पर वाद विवाद आदि कार्यक्रम किए गए। सपा नेता बलराम मौर्या ने बच्चों को पुरस्कृत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments