Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचोरी की बाइक व मोबाइल के साथ तीन गिरफ्तार

चोरी की बाइक व मोबाइल के साथ तीन गिरफ्तार

जलालपुर,अंबेडकर नगर। जैतपुर पुलिस ने क्षेत्र की देखभाल के दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोगों को संदिग्ध परिस्थितियों में रोक कर तलाशी लिया तो जिनके पास से मोबाइल व चोरी की बाइक बरामद हुई। पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है ।

जैतपुर थाने के एसआई कृष्णकांत  अपने हमराहियो के साथ 14 मार्च को बंदी पुर नदी पुल पर  क्षेत्र की देखभाल में लगे हुए थे तभी एक बाइक पर तीन लोग सवार आते हुए दिखाई दिए जिन्हें पुलिस कर्मियों द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो भागने का प्रयास किए जिन्हें घेर कर पकड़ लिया गया। जिनके पास से जामा तलाशी के दौरान चार मोबाइल तथा एक बिना नंबर की हीरो होंडा मोटरसाइकिल बरामद हुई । पूछताछ के दौरान इन लोगों ने मिले सामानों का चोरी का बात कबूली है। जिनकी पहचान फैजान उर्फ नाटे व मुनीश निवासी मेहियापार थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ तथा धीरज मिश्रा उर्फ रोशन निवासी उद्यवपट्टी थाना जैतपुर अंबेडकर नगर को पुलिस में हिरासत में लेते हुए न्यायालय रवाना कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments