Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतमंचा व जिंदा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

जलालपुर अम्बेडकरनगर। मुखबिर की सूचना पर कटका पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक ही बाइक पर सवार तीन लोगों को तीन अवैध असलहे व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थाने के उपनिरीक्षक राजबली सिंह यादव  हमराहियों के साथ अमड़ी नहर पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे की इसी बीच मुखबिर ने सूचना दिया कि आजमगढ़ की तरफ से लोहरा होते हुए तीन लोग बाइक से आरहे है जिन के पास अवैध असलहे हैं पुलिस ने थोड़ी देर प्रतीक्षा किया तभी तीन लोग एक बाइक से आता हुआ दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो भागने के प्रयास में मोटर साइकिल सवार फिसल कर गिर गया जिसे पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया जामा तलाशी के बाद इन तीनों के पास से 3 अदद तमंचा  और चार जिंदा कारतूस बरामद हुई । जिन्होंने पूछ ताछ में अपना नाम प्रवेश अग्रहरि निवासी बहेगवा जोगीपुर आलापुर,विवेक दुबे भवानी पुर जहांगीरगंज व सौरभ यादव सतरही आलापुर बताया पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments