Thursday, August 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याफर्जी कम्पनी बना कर बेरोजगारों को ठगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

फर्जी कम्पनी बना कर बेरोजगारों को ठगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार


अयोध्या। फर्जी कम्पनी खोल कर व कूटरचित दस्तावेज दिखा कर लोगों को गुमराह करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बेरोजगारों को रोजगार देने तथा निरंतर आय का साधन देने के नाम पर झांसा देते थे। कम्पनी में जुड़ने के लिए लोगों से रूपये लेते थे। नेटवर्क मार्केटिंग की तर्ज अपने नीचे दो अन्य लोगों को जोड़ने के लिए दबाव बनाते थे। जो नवयुवक इनके जाल में फंस जाते थे उन्हें धमकी देते थे। फर्जी टेनिंग के नाम पर बेरोजगारों को रोक रहते थे। मामले में बांदा निवासी नीरज कुमार द्वारा कोतवाली अयोध्या में धारा 318(4),317(4),351(2), बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें जांच के दौरान सारा मामला सामने आया। पुलिस ने रविकांत कुमार पुत्र विजेंद्र प्रसाद, बिहार, राजकुमार गिरी पुत्र रामजीत गिरी, राजन कुमार कुशवाहा पुत्र रघुनाथ कुशवाहा कुशीनगर को गिरफ्तार किया है। सभी कोतवाली नगर पक्का तालाब, जनौरा में रहते थे।

पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि धंवन्तरि आयुर्वेदा के नाम से कम्पनी चलाई जा रही थी। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी अपने साथ जुड़ने वाले लोगों से 11 हजार से 18 हजार रूपये लेते थे। जिसकी कोई हिसाब आरोपी नही दे पाए हैं। इनके अन्य सहयोगियों का पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments