Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर युवती का फोटो वायरल कर शादी रुकवाने की धमकी, मुकदमा दर्ज

युवती का फोटो वायरल कर शादी रुकवाने की धमकी, मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा शादी रुकवाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि सागर पुत्र हाबू निवासी ग्राम बिछैला थाना जैतपुर कुछ दिन पूर्व उनके घर पर मजदूरी करता था। उसी दौरान उसने उनकी पुत्री की छिपकर फोटो और वीडियो बना लिए। आरोप है कि अब वह उन्हीं फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है तथा युवती के होने वाले पति तक भेजकर शादी रोकने की कोशिश कर रहा है।

परिजनों का कहना है कि जब भी युवती गांव से बाहर जाती है तो आरोपी रास्ते में रोककर अश्लील हरकत करता है। विरोध करने पर वह गाली-गलौज करता है और धमकी देता है कि वह उसे जातिगत मुकदमे में फंसा देगा। परिवार का कहना है कि आरोपी कभी भी युवती की इज्जत से खिलवाड़ कर सकता है, जिससे परिवार की मानहानि का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने शिकायत पर तत्परता दिखाते हुए शनिवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में एसओ जैतपुर राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version