Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मकर संक्रांति के पर्व पर आयोजित खिचड़ी भोज में  पहुंचे हजारों लोग

मकर संक्रांति के पर्व पर आयोजित खिचड़ी भोज में  पहुंचे हजारों लोग

0

◆ युवा भाजपा नेता ओमकार गुप्ता के नेतृत्व एवं श्री नमो डिवसरे बाबा सेवा संस्थान के तत्वाधान में आयोजित किया गया था खिचड़ी भोज


बसखारी अंबेडकर नगर। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में आयोजित खिचड़ी भोज कार्यक्रम हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। समाज में सामाजिक समरसता स्थापित करने के लिए श्री नमो डिवहारे बाबा सेवा संस्थान नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा दरगाह के तत्वाधान युवा भाजपा नेता ओमकार गुप्ता के नेतृत्व मे  डिवहारे बाबा धार्मिक स्थल पर सुंदर पाठ के उपरांत रविवार को खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया था। जिसमें स्थानीय लोगों के साथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में पहुंचे कई गणमान्य नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खिचड़ी भोज में शामिल होकर इस भव्य कार्यक्रम के सफल  आयोजन के लिए आयोजन समिति से जुड़े सदस्यों के साथ युवा भाजपा नेताओं ओमकार गुप्ता को बधाई दी। खिचड़ी भोज में प्रमुख रूप से अकबरपुर चेयरमैन प्रतिनिधि मनोज गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता रूद्र प्रताप उपाध्याय , ब्लाक प्रमुख बसखारी नरेंद्र मोहन उर्फ संजय सिंह, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आकाश वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव नायक वर्मा, मध्देशिया वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, समाजसेवी हरिवंश शुक्ला,रामकुमार गुप्ता, उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट के जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, समाजसेवी नितिन वर्मा, सत्यम सिंघल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जाकिर हुसैन सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक व हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर खिचड़ी भोज का प्रसाद ग्रहण किया। खिचड़ी भोज के दौरान आयोजित भजन कीर्तन कार्यक्रम से विशाल खिचड़ी भोज में भक्ति की अमृत रसधार बह रही थी।इस  आयोजन को सफल बनाने के लिए ओमकार गुप्ता के साथ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के निवर्तमान कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, अजय गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, हरिओम गुप्ता,लालता प्रसाद, मनोज, विश्वनाथ,  राम लोटन,राजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, ओम प्रकाश, दयाराम निषाद,धर्मवीर निषाद, कृष्ण कुमार , मूलचंद, शिव प्रसाद, राधेश्याम, गणेश प्रजापति, शिवम प्रजापति ,राजा साहू, दीप चंद गुप्ता सरवन गुप्ता, पप्पू मद्धेशिया, चुन्नीलाल निषाद, सुभाष गुप्ता,बलराम गुप्ता , हनुमान गुप्ता ,कन्हैया गुप्ता ,बरसाती गुप्ता,ललता प्रसाद सहित आदि लोगो ने अपनी सहभागिता निभाई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version