Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले होंगे सम्मानित

हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले होंगे सम्मानित

अयोध्या। मुग़लपुरा स्थित दर्शगाह इस्लामी इंटर कालेज में हाई स्कूल व इंटर की परीक्षा मे अच्छे अंक लाकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्रों को नगद राशि से पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के तौर पर शाहीन इस्लाम साहिबा और सैय्यद शुऐब रहेंगे। शाहीन इस्लाम साहिबा सऊदी अरब व दुबई जैसी कंट्री मे 20 साल तक तक बच्चो की शिक्षा दिया और प्रधानचार्या के तौर पर गलफ देशो मे अपनी सेवा दिया।
वर्तमान में लखनऊ मे कर्रिएर इंस्टिट्यूट में प्रोफेशनल ट्रेनर के रूप में शिक्षा में सेवा दे रही है। कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद बच्चों के गार्जियन का भी प्रोग्राम होगा। जिसमे विशेष रूप से माता को आमंत्रित किया गया है बच्चों के कैरियर के निर्माण में माता की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वह अपने बच्चों को सही गाइड कर एक अच्छी दिशा देने का कार्य करें। ताकि उनके बच्चे पढ़ लिख कर आगे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments