Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदेवी देवताओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने वालों को भेजा गया जेल

देवी देवताओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने वालों को भेजा गया जेल

जलालपुर,  अम्बेडकरनगर। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मांस खाते हुए देवी देवताओं पर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए वीडियो बना कर वायरल करने के मामले मे पुलिस ने सभी आरोपियों को विभिन्न धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत करते हुए उपजिलाधिकारी न्यायालय भेज दिया दिया है।जहाँ से जेल भेज दिया गया। मामला सम्मनपुर पुर थाना के कजपुरा गाँव का है। बताते चले कि मौजूदा समय मे नवरात्रि का त्यौहार चल रहा है और भक्तो द्वारा माँ दुर्गा का पूजा अर्चना किया जा रहा है तथा भक्त गण बीते मंगलवार को अष्टमी का व्रत रखे थे कि गांव के आधा दर्जन से अधिक अराजक तत्वों द्वारा मांस खाते हुए देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो वायरल कर दिया गया जिससे इस कृत्य से आम जन मे आक्रोश पैदा हो गया। अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत मे आ गयी और ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को धर दबोच लिया। अभद्र टिप्पणी करने वाले शैलेन्द्र कुमार,शिवम,आदित्य,प्रिंस,निखिल समेत आठ लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भडकाने समेत विभिन्न धाराओं मे पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। सम्मनपुर थानाध्यक्ष दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि सभी आरोपियों को जलालपुर उपजिलाधिकारी के समक्ष भेज दिया गया है। जो भी माहौल खराब करने का प्रयास करेगा उसे बख्शा नही जायेगा। उपजिलाधिकारी हरिशंकर लाल ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय भेजने की कार्यवाही की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments