Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअबकी बार 400 पर के नारे को सार्थक करने के लिए अम्बेडकर...

अबकी बार 400 पर के नारे को सार्थक करने के लिए अम्बेडकर नगर की जनता ने भी लिया है संकल्प


◆ सैकड़ों समर्थकों के साथ योगी की रैली में जाने के दौरान बोले चेयरमैन ओमकार गुप्ता


किछौछा अंबेडकर नगर। गुरुवार को जनपद वासियों के लिए अरबों रुपए की योजनाओं की सौगात लेकर जिला मुख्यालय पर आ रहे आर  प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को सफल बनाने  एवं भीड़ जुटने के लिए नगर पंचायत अशरफपुर के अध्यक्ष ओमकार गुप्ता जी जान से जुटे रहे। रैली में जाने के लिए नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में स्थित भाजपा कैंप कार्यालय पर सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की भीड़ जुटने लगी।योगी,मोदी ,ओंमकार गुप्ता जिंदाबाद एवं अबकी बार 400 पार नारे के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ो लोग जुलूस के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में शामिल होने के लिए जिला मुख्यालय रवाना हुए। रैली में रवाना होने से पहले नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा अध्यक्ष ओमकार गुप्ता लोगों में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा नेतृत्व के द्वारा अबकी बार 400 पार के नारे को सार्थक करने के लिए अम्बेडकर नगर की जनता भी भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडे को लाखों वोटों से जिताने का संकल्प लें चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments