Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरझोलाछाप चिकित्सक ने ली एक नाबालिक की जान, पुलिस ने गिरफ्तार कर...

झोलाछाप चिकित्सक ने ली एक नाबालिक की जान, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


जलालपुर अंबेडकर नगर। झोला छाप डाक्टर द्वारा सात वर्षीय बालिका को गलत इंजेक्शन लगाये जाने से मौत हो गयी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बीते बुधवार की देर रात करीब 9 बजे जलालपुर पुलिस को किसी ने फोन से सूचना दिया कि गांव मलूकपुर के निकट हरीराम के भट्ठे का एक मजदूर सल्लन शाह निवासी फूलबेहद जनपद सीतापुर की सात वर्षीया पुत्री रुबीना बानो की तबियत अचानक खराब हो गया जिसे आनन फानन मे मलूकपुर चौराहे स्थित एक झोलाछाप डाक्टर मंशाराम यादव निवासी कन्नूपुर पेठियी थाना जलालपुर को दिखाने ले गया। डाक्टर ने इलाज के दौरान इंजेक्शन लगा दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पहुची जलालपुर पुलिस ने हिरासत मे लेते हुए धारा 304के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments