Saturday, March 7, 2026
HomeNewsये है यूपी पुलिस का इकबाल, बहराइच में दो थाने व पांच...

ये है यूपी पुलिस का इकबाल, बहराइच में दो थाने व पांच चौकियों के सामने से ले जाकर युवती से गैंगरेप

बहराइच। लगता है यूपी पुलिस का इकबाल काम नहीं कर रहा है। तभी तो अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि युवती का अपहरण करने के बाद दो थानों और पांच चौकियों के सामने से बेखौफ बदमाश उसे ले गए। उसका गैंग रेप किया। आरोपियों में पुलिस का कितना डर हैं । इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि युवती का दुष्कर्म करने के बाद उसे सुबह रोडवेज बस अड्डे के पास फेंक दिया गया । शुक्रवार को वह किसी तरह अस्पताल पहुंची और परिवार वालों को हैवानियत की सूचना फोन से दी। अस्पताल में उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।



देवीपाटन मंडल के डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली । पुलिस ने बताया कि युवती दो माह से दूसरे गांव में अपने मामा के घर पर रह रही थी। गुरुवार को वह अपने घर जाने के लिए निकली । कैसरगंज पहुंचने पर वह गांव जाने के लिए हनुमान मंदिर स्थित एक ई रिक्शा पर सवार हुई। उसमें पर एक युवक पहले से बैठा था। चालक अन्य सवारियों के आने की बात कह कर खड़ा रहा । अंधेरा होने पर दोनों ने युवती के हाथ पैर बांध दिए और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर ई रिक्शा को चारों ओर से परदे से ढक दिया। कैसरगंज से 40 किलोमीटर की दूरी तय करते कैसरगंज कोतवाली, देवलखा पुलिस चौकी कुंडासर चौकी, फखरपुर थाना, टिकरा मोड, गोलवा घाट व तिकोनीबाग चौकी के सामने से उसे बदमाश ले गए। नगर कोतवाली इलाके में स्थित रोडवेज बस अड्डे व तिकोनी बाग पुलिस चौकी के बीच एक कमरे में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उसकी हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे रोडवेज चौकी स्थित बस स्टैंड के सामने फेंक कर फरार हो गए । खून से लथपथ युवती महिला अस्पताल पहुंची तब चिकित्सा कर्मियों ने जानकारी पुलिस को दी। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि पुलिस के 6 टीमें गठित कर आरोपितों की तलाश की जा रही है । सीसीटीवी कैमरे कंगाल जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments