Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या यह चुनाव सामान्य नहीं यह राष्ट्र का चुनाव – गुलाबो देवी

यह चुनाव सामान्य नहीं यह राष्ट्र का चुनाव – गुलाबो देवी

0

भाजपा ने आयोजित किया प्रबंधक, प्रधानाचार्य शिक्षक सम्मेलन


अयोध्या। शहर के उदया पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में भाजपा द्वारा प्रबंधक, प्रधानाचार्य व शिक्षक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मलेन की मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाबो देवी थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य अभय कुमार सिंह ने की। माता सरस्वती की चित्र के समक्ष दीपप्रज्जवलन कर सम्मेलन की शुरूवात की गई। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
राज्य मंत्री गुलाबो देवी ने कहा कि विपक्षी पार्टीयां मोदी विरोध में एक हो गईं है। पीएम मोदी को रोकने के लिए वैचारिक मतभेद वाले दल भी एक मंच पर आ गए हैं। यह चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है यह राष्ट का चुनाव है। मोदी कोई सामान्य व्यक्ति नही है। उनमें त्याग की भावना है। निर्णय लेने की क्षमता है। पीएम के नेतृत्व में विश्व पटल पर देश गौरवान्वित हुआ है। सरकार की विकास योजना से बिना भेदभाव सभी पात्रों को लाभान्वित किया गया है।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है। देश में नई आईआईटी, आईआईएम स्थापित करने से लेकर प्राथमिक स्तर की शिक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार किए है। डबल इंजन की सरकार प्राथमिकताओं में अयोध्या है। अयोध्या में विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से अद्वितीय बदलाव हुए है। चौड़ी सड़कें, रेलवे ओवरब्रिज से यहां के यातायात को सुगम बनाया गया। तीर्थयात्रियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं है।
साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य अभय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार ने शिक्षा प्रणाली में सुधार पर विशेष ध्यान दिया है। छात्रों को 21 वीं सदी के लिए तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढाओ के दृष्टिकोण को साकार किया गया है। उदया ग्रुप के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि पीएम मोदी के मिशन विकसित भारत 2047 के लिए हम सभी को अपना सहयोग देना है। चार जून को देश को भगवा मय करने का हम सभी को संकल्प लेना है।
कार्यक्रम का संचालन डा ओपी सिंह ने किया। सम्मेलन में लोक सभा संयोजक डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अभिषेक मिश्र, गुरूनानक ग्रुप के चेयर मैन प्रीतपाल सिंह पाली, श्री कृष्ण द्विवेदी, डा अवधेश वर्मा, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र बहादुर सिंह, रोहित मिश्रा, अजीत वर्मा राममूर्ति पटेल, रामकृपाल चौहान, ऋषभ गुप्ता, वित्त विहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह धर्मेंद्र पाठक, जेके सिंह, दुखहरण शुक्ला, कार्तिकेय श्रीवास्तव, अमित कुमार सिंह, अजय वर्मा, गुरु प्रसाद तिवारी, महेश प्रताप सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, रामकृष्ण मिश्र, आकाश मणि त्रिपाठी, ममता निषाद, पूजा सिंह, रूही पाल, सहित कई विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य व बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version