Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजारी है अग्नि देव का ताण्डव, दर्जनों किसानों का तीस बीघा गेहूं...

जारी है अग्नि देव का ताण्डव, दर्जनों किसानों का तीस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

कटेहरी अम्बेडकरनगर। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के राजेपुर गांव मे गेहूं के खेत मे बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग से दर्जनों किसानों का करीब 30 बीघा गेंहूं की फसल जलकर राख हो गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्क के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना पर पहुंची राजस्व की टीम नुकसान का आकलन कर रही है।
अकबरपुर तहसील इलाके के राजेपुर, केवलापुर औरंगनगर के बीच में स्थित कोहरसा के पास मगंलवार की दोपहर गेहूं के खेत में बिजली के शार्ट सर्किट से आग गई। आग लगने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और आग बुझाने में जुट गए, लेकिन थोड़ी ही देर में आग ने अपना भयानक रूप ले लिया और देखते ही देखते दर्जनों किसानों का करीब 31 बीघा से ज्यादा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई।
किसानों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन फायर की गाड़ी काफी लेट पहुंची। वहीं, आग लगने की सूचना पर पहुंची राजस्व की टीम आग से हुए नुकसान का आकंलन कर रही हैं। अकबरपुर एसडीएम पवन जायसवाल ने बताया आग लगने से किसानों के गेंहूं के फसल की नुकसान हुआ है। राजस्व की टीम को भेजकर किसानों के हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments