कुमारगंज, अयोध्या। मिल्कीपुर सर्किल के कुमारगंज थाना अंतर्गत बहादुरगंज चौराहे के पास एक दुकान में लगे हितैची एटीएम के पीछे से सेंध मारी कर अंदर घुसे अज्ञात चोरों ने जन सेवा केंद्र में रखे लैपटॉप, छोटा इनवर्टर, छोटी बैटरी, नगदी समेटते हुए एटीएम मशीन को भी तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी जिसके चलते छोड़कर उन्हें भागना पड़ा। मंगलवार की सुबह से ही गरज-चमक के साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही थी।
