Thursday, April 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसेवा निवृत फौजी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के...

सेवा निवृत फौजी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवर व हजारों की नगदी पर किया हाथ साफ़ 

अम्बेडकर नगर। पत्नी को दिखाने लखनऊ गए सेवानिवृत्त फौजी के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने हजारों की नगदी व लाखों के जेवर पर हाथ साफ़ कर दिया। पीड़ित के भाई द्वारा घटना की तहरीर अकबरपुर थाने में दी गई है। घटना रग्घूपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार रग्घूपुर गांव में नेशनल हाइवे के किनारे सेवा निवृत फौजी राजेंद्र यादव मकान बनवाकर रहते हैं। सोमवार को वे अपनी पत्नी को दिखाने लखनऊ के कमांड हॉस्पिटल में गए हुए थे। सोमवार की रात में राजेंद्र का भतीजा घर पर सोया हुआ था। मध्य रात्रि के लगभग वह घर में ताला बंद कर सामने स्थित अपने घर पर चला गया। इसी बीच मौका पाकर चोर घर के अन्दर घुस गए और पूरे घर को आराम से खंगाल डाला। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक जानकारियां ली। पीड़ित के भाई अमर बहादुर ने बताया कि चोरों ने 70 हजार नगद, तीन जोड़ी पायल, एक अंगूठी, एक सोने की चेन, एक सोने की लॉकेट, चार झुमकी चोरों ने पार कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments