Friday, July 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपुलिस की सक्रियता को धाता बताते हुए चोरों ने पार किया लाखो...

पुलिस की सक्रियता को धाता बताते हुए चोरों ने पार किया लाखो के जेवर


◆ पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने से चोरों के हौसले बुलंद


जलालपुर अम्बेडकरनगर। रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर में घुस कर लाखों रुपये के जेवरात को चुराकर फरार हो गये। पीड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस को दिया है। रविवार की रात कटका थानाक्षेत्र के भियांव गांव निवासी मो.आरिफ के घर छत के रास्ते घुसे चोरों ने अंदर कमरे में आलमारी का लाकर तोड कर उस मे एक छोटे बैग में रखे सोने चांदी के जेवरात को चुरा लिए। पीड़ित आरिफ ने बताया की चोरों ने सोने का झाला,कान की बाली,सोने की चेन, सोने की अंगूठी,सोने का मांग टीका,चांदी का पाजेब व पायल पर हाथ साफ कर दिया। जिस की सूचना कटका पुलिस को दी गयी है। सूचना पर  कटका पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया । फिलहाल इससे पूर्व हुई चोरी का कटका पुलिस ने खुलासा नही कर पायी है जिससे चोरो के हौसले बुलंद है। अब देखना है कि पुलिस क्या इस मामले का खुलासा कर पायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments