Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजीआईसी बायज होस्टल के पास झाड़ियों में चोरो ने छुपाया था दस...

जीआईसी बायज होस्टल के पास झाड़ियों में चोरो ने छुपाया था दस मोटरसाईकिलें

अयोध्या। शहर में मोटरसाईकिल चोरी करने वाले गैंग का खुलासा पुलिस ने किया है। दो वाहन चोर पुलिस की गिरफ्त में आये है। इनके पास से चोरी की दस मोटरसाईकिलें बरामद हुई है। शातिर चोरो ने मोटरसाईकिलों को जीआईसी ओवरब्रिज के पास बायज होस्टल के पीछे स्थित झाड़ियों में छिपाकर रखा गया था।
मोटरसाईकिल चोरी की घटना को लेकर नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम को सफलता मिली। पुलिस ने जीआईसी बायज होस्टल के पीछे से शातिर मोटरसाईकिल चोर मोहम्मद साहिल पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी सराय सुभागा फरीदीपुर थाना गोंसाईगंज जनपद सुल्तानपुर, मो0 शाहबाज उर्फ ठोकिया पुत्र इकबाल अहमद निवासी ओदरा थाना कोतवाली देहात जनपद सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग शातिर किस्म के चोर है। हमारा पेशा चोरी करना व चोरी में प्राप्त मोटरसाइकिलों को बेचना है । हम लोग चोरी की मोटरसाइकिल को जीआईसी ओवर ब्रिज के बीच ओवर ब्रिज की तरफ बॉयज होस्टल के पीछे स्थित झाडियों में छिपा कर रखते थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments