Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनगदी सहित आभूषणों पर चोरों ने किया हाथ साफ

नगदी सहित आभूषणों पर चोरों ने किया हाथ साफ

अम्बेडकर नगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कुर्की बाजार में चोरों ने आतंक मचा रखा है। विगत दो सप्ताह के अंदर कई दुकान और घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। वहीं सभी मामलों में पुलिस की जांच पड़ताल जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार कटुई बसौढ़ी निवासी वीरेन्द्र वर्मा जो रुकुनुद्दीनपुर में मकान बनवा कर अपने परिवार के साथ रहते है और कुर्की बाजार में मेडिकल स्टोर का दुकान चलाते है और इनकी पत्नी पूनम वर्मा का ब्यूटी पार्लर का दुकान है। प्रतिदिन की तरह पति और पत्नी अपने अपने दुकान के लिए सुबह घर से निकले और बच्चे स्कूल चले गए। इसी बीच दुःसाहस चोरों ने घर को खाली पा कर चहारदीवारी फांद कर दरवाजे और चैनल में लगे ताले को तोड़कर दो आलमारी में रखी 58 हजार की नगदी, पति पत्नी के जेवर चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी दम्पति को तब हुई जब पत्नी पूनम वर्मा शाम को लगभग 5 बजे पार्लर बन्द कर घर आई तो देखा मेन गेट का ताला लगा है और बाकी अंदर के दो ताले टूटे है। अंदर गई तो होश उड़ गए सभी सामान बिखरा हुआ था और आलमारी के लाकर से नगदी और जेवरात गायब है। पूनम ने इसकी जानकारी फोन से अपने पति को दिया। आनन फानन में वीरेंद्र वर्मा अपने घर पहुचे और इसकी जानकारी पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments