Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर कूड़ा सेन्टर का ताला तोड़कर चोरों ने पार किया सामान, बचे हुए...

कूड़ा सेन्टर का ताला तोड़कर चोरों ने पार किया सामान, बचे हुए सामानों में लगाई आग

0
120

जलालपुर, अंबेडकर नगर। आर आर सी सेंटर कूड़ा घर में महिलाओं द्वारा गांव से इकट्ठा किए गए लोहे व प्लास्टिक समेत अन्य सामान को गेट का ताला तोड़कर चोरी कर लिया गया। इतना ही नहीं वहां बचे खुचे कबाड़ में आग लगा दिया गया। मामला विकासखंड जलालपुर के ग्राम पंचायत मंगुराडिला का है । जहां गांव में कूड़ा संग्रह केंद्र पर कार्य करने वाली  महिलाओं व एक पुरुष ने  जलालपुर कोतवाली मे शिकायत किया है कि वह सभी गांव मोहल्ले और कस्बे से कूड़ा उठाकर संग्रह केंद्र पर ले जाकर एकत्र करती हैं कबाड़ में लोहा, शीशा ,बोतल, कपड़ा पन्नी आदि रखा जाता है। लेकिन गुरुवार सुबह जब हम लोग ड्यूटी पर गए तो वहां गेट का ताला टूटा हुआ था और अंदर का सामान अज्ञात व्यक्ति द्वारा जला दिया गया था इतना ही नहीं शीशा, लोहा, बोतल आदि चोरी कर लिया गया था और रखा सब कबाड़ जलकर राख हो गया। शिकायतकर्ताओं में कौशल्या देवी, अनीता देवी, यशोदा ,सीमा, सुशीला, व अरुण कुमार शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here