Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर घर का ताला तोड़कर दो लाख के जेवरात ले उड़े चोर

घर का ताला तोड़कर दो लाख के जेवरात ले उड़े चोर

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र के खानपुर हुसैनाबाद गांव में शनिवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब दो लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया।

खानपुर हुसैनाबाद निवासी अंकित पुत्र राम सकल के अनुसार, रात में अज्ञात चोर घर में दाखिल हुए। इसके बाद कमरे में रखे बॉक्स का ताला तोड़कर उसमें रखे आभूषण लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि चोरी गए सामान में सोने का मांग टीका, नथिया, कान के झुमके, गले का हार, हाथ की पलाई और चांदी की पाजेब समेत अन्य जेवर शामिल हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है।

सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने कटका थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और चोरी की घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष अक्षय पटेल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version