Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्वर्ण व्यवसाई की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने पार किया सोने...

स्वर्ण व्यवसाई की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने पार किया सोने चांदी के जेवर

आलापुर अंबेडकर नगर । जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। शनिवार की रात्रि चोरों ने जहांगीरगंज बाजार के जाने माने स्वर्ण व्यवसाई रघुवीर सेठ के यहां सेंध काटकर लाखों का सोने एवं चांदी के जेवरात पार कर दिए। जिससे व्यापारियों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। जहांगीरगंज के जाने माने आभूषण  व्यवसाई रघुवीर सेठ के यहां लगभग करीब ढाई किलो चांदी एवं कुछ सोने के जेवरात एवं सीसी टीवी का डिस्क चोरों ने पार कर दिया है।

जानकारी के अनुसार बता दे की सर्किल क्षेत्र के तीनों थानों में आलापुर जहागीरगंज और राजेसुल्तानपुर में इस समय चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं जिनमें अधिकांश का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है। चोरियों का खुलासा न होने की वजह से व्यापारी वर्ग के साथ साथ आम जनमानस में डर का माहौल उत्पन्न हो गया है ।इस विषय में क्षेत्राधिकारी राम बहादुर सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि पुलिस के साथ-साथ अन्य टीमे  भी लगातार प्रयास कर रही है। जल्द ही सकारात्मक तथ्य सामने आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments