◆ पं. जवाहर लाल इंटर कालेज व दो प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण
◆ विद्यालयों के परिसर में लगाए पौधे
अयोध्या। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने बीकापुर क्षेत्र के पं. जवाहर लाल इंटर कालेज, खजुराहट, प्राथमिक विद्यालय नुवावां बैदरा तथा शेरपुर पारा का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार पाण्डेय मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से वार्ता कर जानकारी ली। कक्षाओं में जाकर छात्रों के शैक्षिक स्तर को भी परखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों के परिसर में पौधरोपण किया।
