◆ थीम: “ब्रेकिंग द साइलेंस – टॉकिंग अबाउट सुसाइड”
अयोध्या। किशोरों और युवाओं में बढ़ती आत्मघाती (सुसाइड) और स्वजन-घाती (होमिसाइड) प्रवृत्तियों पर गहन मंथन 30 व 31 अगस्त को सिलीगुड़ी में होने जा रहा है। इंडियन साइकियाट्रिक सोसाइटी के अर्धवार्षिक सम्मेलन में देश-विदेश के मनोचिकित्सक और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस गंभीर विषय पर शोधपत्र और व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। सम्मेलन की थीम है – “ब्रेकिंग द साइलेंस – टॉकिंग अबाउट सुसाइड।”



