Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में एचपीवी टीकाकरण और योग दिवस पर रहेगा विशेष...

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में एचपीवी टीकाकरण और योग दिवस पर रहेगा विशेष फोकस

0
ayodhya samachar

अयोध्या। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित बनाने के लिए चलाए जा रहे निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत जनपद अयोध्या ने बेहतर उपलब्धि दर्ज की है। 19 जून को जनपद के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सघन एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पात्र बालिकाओं का टीकाकरण किया गया।
स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए 21 जून को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में भी पात्र बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण की व्यवस्था की है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और प्रत्येक पात्र बालिका का टीकाकरण सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में स्वास्थ्य परीक्षण एवं विभिन्न रोगों के उपचार की सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डी.पी. सिंह ने बताया कि जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version