अखंड रामायण, सुंदरकांड, भजन कीर्तन के साथ साथ क्षेत्र में धार्मिक झांकियां के साथ शोभा यात्रा निकाली गई और भंडारे का भी आयोजन किया गया। शाम होते ही लोगों ने मंदिरों ,घरों एवं प्रतिष्ठानों पर दीप प्रज्जवलित कर प्रभु श्री रामचंद्र जी के 500 वर्ष बाद अपने भव्य मंदिर में प्रवेश करने की खुशी प्रकट की। नगर पंचायत अध्यक्ष किछाछौ ओमकार गुप्ता के नेतृत्व में नगर पंचायत कार्यालय पर अखंड रामायण पाठ के बाद हवन पूजन कर भंडारे का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में दीप उत्सव किट बांटे जाने का असर भी नगर पंचायत क्षेत्र में पूरे उत्साह के साथ दिखाई दिया।
अयोध्या में हो रहे भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण भी देखने लोगों में उत्सुकता रही। नगर पंचायत क्षेत्र में लाइव प्रसारण दिखाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ कई समाज सेवियों के द्वारा भी बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। एलईडी स्क्रीन एवं टीबी पर अयोध्या में प्रभु श्री रामचंद्र जी के भव्य मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का संजीव प्रसारण देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जुटी रही। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अपने हाथों से पूजा सामग्रियों को लेकर गर्भ गृह में प्रवेश करते ही क्षेत्र जय श्री राम के गगन भेदी नारों से गूंज उठा और पूरा वातावरण राममय हो गया।