Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्राण प्रतिष्ठा के प्रसाद के नाम पर हुई थी ठगी पुलिस ने...

प्राण प्रतिष्ठा के प्रसाद के नाम पर हुई थी ठगी पुलिस ने वापस कराए दो करोड़


◆  6 लाख से अधिक लोगों से हुई थी 3.85 करोड की ठगी


अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा का प्रसाद देने के नाम पर खादीऑगेनिक डाट कॉम वेबसाइट से की गई ठगी की गई थी। जिसमें 63,0695 पीड़ितों में से 372520 लोगों को कुल 2,15,08,426 दो करोड़ पंद्रह लाख आठ हजार चार सौ छब्बीस रुपए की राशि विभिन्न पेमेंट गेटवे के जरिए वापस कराई गई है।

ठगी का यह मामला 17 जनवरी 2024 को सामने आया था, जब वेबसाइट के जरिए देश-विदेश के नागरिकों से 51 रूपये और 11 डॉलर की दर से ’प्रसाद सुविधा शुल्क’ के नाम पर धन वसूला जा रहा था। मामले के मुख्य आरोपी विदेशी नागरिक आशीष कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ थाना साइबर क्राइम अयोध्या में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि विभिन्न पेमेंट गेटवे और यूपीआई के माध्यम से करीब 3.85 करोड़ से अधिक की ठगी की थी। जिसमें से दो करोड से अधिक धनराशि को वापस कराया गया है। शेष 1.70 करोड़ की रिकवरी प्रक्रिया जारी है, जिसे संबंधित गेटवे से शीघ्र वापस कराया जाएगा। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने साइबर क्राइम टीम को 15,000 के इनाम की घोषणा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments