Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासीएम योगी के आगमन की तैयारियों का विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने...

सीएम योगी के आगमन की तैयारियों का विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने लिया जायजा


अयोध्या। पांच जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित अयोध्या आगमन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बुधवार को नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मणिराम दास जी की छावनी, सरयू आरती स्थल और सरयू महोत्सव स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की प्रगति की जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

विधायक ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या से विशेष लगाव है। डबल इंजन की सरकार में रामनगरी की  वैश्विक पहचान बना चुकी है। हजारों करोड की परियोजनाओं के माध्यम से अयोध्या को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है। अयोध्या विश्व की आधयात्मिक राजधानी बन रही है। आज विश्व का हर सनातन धर्मी अयोध्या आ कर प्रभु श्री राम का आर्शीवाद लेना चाहता है। निरीक्षण के दौरान  विधायक ने  साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था की समुचित व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया। अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने और सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, सिचाई खंड के अधिशाषी अभियंता पारसनाथ, विद्युत तथा पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments