Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क दुर्घटना में पति पत्नी सहित तीन की मौत से घर पर...

सड़क दुर्घटना में पति पत्नी सहित तीन की मौत से घर पर मचा कोहराम


◆ विंध्याचल दर्शन से लौट रहा था परिवार


अंबेडकर नगर। श्रद्धा से भरी यात्रा रविवार को मातम में बदल गई, जब विंध्याचल दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो जौनपुर जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंधोना गांव के पास खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। दर्दनाक हादसे में दंपती समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, जिले के इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के पालीपट्टी गांव निवासी 38 वर्षीय आलोक वर्मा अपनी पत्नी गुड़िया वर्मा (32) और परिजनों के साथ शनिवार को विंध्याचल धाम दर्शन करने गए थे। उनके साथ उनके रिश्तेदार अहिरौली थाना क्षेत्र के खेवर जैनपुर निवासी सुभाष वर्मा, उनकी पत्नी मंजू वर्मा, पुत्र अभिराट (16) और माता फूला देवी (70) भी शामिल थीं।

रविवार की दोपहर लगभग साढ़े 11 बजे जब सभी लोग बोलेरो से घर लौट रहे थे, तभी गंधोना गांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास चालक तेज रफ्तार में वाहन से नियंत्रण खो बैठा। बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार टकरा गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक आलोक, उनकी पत्नी गुड़िया और बुजुर्ग फूला देवी की सांसें थम चुकी थीं।

गंभीर रूप से घायल अभिराट को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य घायल महिलाओं का भदोही स्थित आशादीप अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

उधर मौत की खबर मिलते ही पालीपट्टी और खेवर गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। श्रद्धालु परिवार की यह यात्रा अब कभी न भूलने वाला दर्द बन गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments