Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमजदूर का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम, साथी मजदूर के हमले...

मजदूर का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम, साथी मजदूर के हमले में हो गयी थी मौत


जलालपुर अंबेडकर नगर। दिल्ली के गुड़गांव में पीओपी का काम कर रहे जनपद के दो मजदूरों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक मजदूर ने दूसरे पर हमला कर उसकी जान ले ली। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। मृतक का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मरहरा मंझरिया गांव निवासी पप्पू निषाद तथा इसी क्षेत्र के कौड़ाही गांव निवासी अमित उर्फ उमेश गुड़गांव में रहकर पीओपी का काम करते थे। बीते शुक्रवार को पप्पू निषाद ने अपने ठेकेदार से 55 हजार रुपये लेकर घर भेजे थे। उसी शाम पप्पू व अमित के बीच गाली-गलौज शुरू हुई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान अमित ने किसी भारी वस्तु से पप्पू के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में ठेकेदार द्वारा शव को उसके पैतृक गांव भेजा गया।

बताया जाता है कि मृतक और आरोपी के बीच पहले भी विवाद होते रहते थे। पप्पू की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शव घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिवार में पत्नी सहित चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, परिजन व ग्रामीण आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments