Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअन्नावा बाजार में शव मिलने से मचा हड़कंप

अन्नावा बाजार में शव मिलने से मचा हड़कंप

अंबेडकर नगर। अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर अन्नावा बाजार में गुरूवार की तड़के युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची अहिरौली थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। पति की मौत के सूचना पर पहुंची पत्नी शालनी का रो रो कर बुरा हाल था। चर्चा है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना क्षेत्र के मेदीपुर निवासी 32 वर्षीय तुलसी राम पुत्र ओरौनी पिकअप चालक था, बुधवार की रात्रि में वह पिकअप वाहन स्वामी के घर खड़ी कर पैदल ही घर के लिए निकला था, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। गुरूवार की तड़के उठे बाजार के कुछ लोगों ने उसे सड़क के किनारे औधे मुंह पड़ा देखा तो आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी, सूचना पर बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने उसकी पहचान कर इसकी सूचना मृतक के घर वा पुलिस को दी थी। मृतक की पत्नी ने अज्ञात वाहन के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी रितेश पांडेय ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments