अंबेडकर नगर। रविवार सुबह अकबरपुर थाना क्षेत्र के ब्लॉक परिसर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा शुरू किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान अशोक विहारी कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय बुधु पुत्र राम नयन के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक को शराब पीने की आदत थी। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।