Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअधजला शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

अधजला शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

अंबेडकर नगर। मंगलवार की सुबह एक अज्ञात युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई । सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने स्थलीय निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मौके पर पहुंची फैरेंसिक टीम ने भी जांच कर मौके से नमूना लिया।

अयोध्या मार्ग पर शिव बाबा विद्युत उपकेंद्र के निकट हनुमान मंदिर के पास में सुबह कुछ लोगों ने एक युवक का अर्ध जला शव देखा, लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे क्षेत्राधिकार सदर, वा अकबरपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। आशंका व्यक्त की जा रही है की हत्या करके शव को यहां लाकर फेंक दिया गया और पहचान न हो इसके लिए शव को जला दिया गया । मृतक की उम्र 30 से 40 वर्ष के करीब बताई जा रही है। वहीं बसखारी थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शवों का पता आज तक नहीं चल सका। इस विषय में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने बताया कि विभिन्न पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments