Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकब्रिस्तान में बच्चे का शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में हुआ...

कब्रिस्तान में बच्चे का शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद

जलालपुर अंबेडकर नगर। कब्रिस्तान में बच्चे का शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव का अंतिम संस्कार कराया। जानकारी के अनुसार नगर के हाजी निजामुद्दीन के पौत्र की मौत हो गई जिसे दफनाने के लिए नगर के जीजीआईसी इंटर कालेज के सामने स्थित कब्रिस्तान ले गए जहां दूसरे पक्ष ने शव को दफनाने से मना करने लगा जिसकी चलते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गये। फिलहाल इस कब्रिस्तान पर साई बिरादरी और कुरैशी बिरादरी के लोग अपना अपना दावा जताते रहे हैं और कई बरसों से दोनों पक्षों में लगातार विवाद होता रहा है बिना पुलिस की मौजूदगी के इस कब्रिस्तान में शव का दफनाया जाना संभव नही है। इसी प्रकार से इस बार भी मामला तूल पकड़ा लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शव का अंतिम संस्कार हुआ तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments