Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजनपद में उर्वरकों की कोई कमी नहीं, लक्ष्य से अधिक उपलब्धता :...

जनपद में उर्वरकों की कोई कमी नहीं, लक्ष्य से अधिक उपलब्धता : जिला कृषि अधिकारी


अम्बेडकर नगर। रबी सीजन के बीच उर्वरकों की किल्लत को लेकर किसानों में फैल रही आशंकाओं के बीच प्रशासन ने बड़ी राहत भरी जानकारी दी है। जिला कृषि अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में यूरिया एवं फास्फेटिक उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है और किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। दिसंबर माह तक जनपद को निर्धारित लक्ष्य से कहीं अधिक उर्वरक प्राप्त हो चुके हैं और आगे भी लगातार आपूर्ति जारी रहेगी।

जिला कृषि अधिकारी के अनुसार दिसंबर माह तक जनपद में यूरिया का लक्ष्य 20,992 मीट्रिक टन के सापेक्ष 37,726 मीट्रिक टन की उपलब्धता रही है। इसी प्रकार डीएपी का लक्ष्य 12,089 मीट्रिक टन के सापेक्ष 16,687 मीट्रिक टन, एनपीके का लक्ष्य 3,855 मीट्रिक टन के सापेक्ष 8,186 मीट्रिक टन, एसएसपी का लक्ष्य 12,083 मीट्रिक टन के सापेक्ष 16,504 मीट्रिक टन तथा एमओपी का लक्ष्य 450 मीट्रिक टन के सापेक्ष 378 मीट्रिक टन उपलब्ध कराया गया है।

वितरण के बाद वर्तमान में सहकारिता एवं निजी क्षेत्र को मिलाकर जनपद में यूरिया 9,572 मीट्रिक टन, डीएपी 3,227 मीट्रिक टन, एनपीके 2,082 मीट्रिक टन, एसएसपी 5,475 मीट्रिक टन तथा एमओपी 75 मीट्रिक टन उपलब्ध है। इसके अलावा अयोध्या रैक प्वाइंट से शीघ्र ही जनपद को कुल 1,103 मीट्रिक टन यूरिया प्राप्त होगी।

जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की कि उर्वरक खरीदते समय आधार कार्ड और जोत-बही अथवा खतौनी साथ लाएं तथा पीओएस मशीन के माध्यम से निर्धारित दर पर ही उर्वरक लें। उन्होंने यह भी बताया कि गेहूं की फसल में टॉप ड्रेसिंग के विकल्प के रूप में नैनो यूरिया का प्रयोग किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments