Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरकार की कार्यवाही से भ्रष्टाचारियों के मन में है भय -सांसद लल्लू...

सरकार की कार्यवाही से भ्रष्टाचारियों के मन में है भय -सांसद लल्लू सिंह


अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने मिल्कीपुर विधान सभा के कई गांव में चौपाल लगाई। उन्होनें हरिंग्टनगंज के पाराताज पुर, रामपुर सोहना, हरदोइया, मिल्कीपुर के महुलारा, हिसामुद्दीनपुर, कुचेरा क्षेत्र के पारा, अलीपुर खजुरी, तरौली, रानीबाजार के भाईपुर सहित अन्य गावों में चौपाल के माध्यम से जनता से संवाद किया। चौपाल में पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा सांसद लल्लू सिंह का स्वागत किया।

चौपाल में सांसद लल्लू सिंह ने कहा विगत सरकारें 55 साल में नहीं कर पायी वह पीएम मोदी ने दो कार्यकाल में दिखाया। हर गांव को सड़कें मिली। गरीबों को बिजली कनेक्शन मिला। बिचौलियों का राज समाप्त हुआ। सरकार की कार्यवाही से भ्रष्टाचारियों के मन में भय है। पहले योजनाओं का ज्यादा हिस्सा बीच के दलाल खा जाते थे। अब योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में आता है। इन्ही कारणों से पीएम मोदी तमाम राजनैतिक पार्टीयों के लिए एक बेचैनी बन चुके हैं। पीएम मोदी की लोकप्रियता के कारण राजनैतिक रुप से धुर विरोधी एक साथ आ रहे है। सेवक वहीं होता है जो घर की रखवाली कर सके और ईमानदार हो।

उन्होनें कहा कि अयोध्या रायबरेली तक रेलवे लाइन का सर्वे हो चुका है। मिल्कीपुर क्षेत्र को उच्चस्तरीय फोर लेन सड़क के माध्यम से मुख्यालय से जोड़ा गया है। गावों से मुख्य मार्गों जोड़ा जा रहा है। सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाओं के माध्यम से हर पात्र के उत्थान का कार्य किया है। चार जून को फिर से अयोध्या में भगवा ध्वज फहराने का संकल्प लें। चौपालों के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments