अंबेडकर नगर। नगर पंचायत किछौछा क्षेत्र के वासुदेवनगर वार्ड में निर्मणाधीन कल्प सरोवर से निकले पुराने पत्थरों( पटिया) के चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में नगर पंचायत के द्वारा बसखारी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है। वासुदेव नगर वार्ड में वासुदेव साव कल्प सरोवर के जीर्णोद्धार एवं निर्माण के दौरान सरोवर में लगाई गई पुरानी पटिया को निकलकर सुरक्षित रखा गया था। जो रातों-रात अचानक गायब हो गया। आरोप है कि नगर पंचायत किछौछा के निवासी सन्नी जायसवाल व चंदन जायसवाल पुत्र स्वर्गीय सर्वजीत जायसवाल ने रातों-रात पटिया को गायब कर दिया। मामले में नगर पंचायत के द्वारा बसखारी पुलिस को आरोपियों के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग गई है। वही इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।