Friday, August 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचोरी की घटना का खुलासा, आरोपी चेलाराम गिरफ्तार, जेवरात बरामद

चोरी की घटना का खुलासा, आरोपी चेलाराम गिरफ्तार, जेवरात बरामद


अयोध्या। बाबा बाजार थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर की गई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। 4 जुलाई को दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त चेलाराम उर्फ चेलऊ पुत्र गरीबे, निवासी भवानीपुर को 12 जुलाई को रेछघाट के पास गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने रात में गृह स्वामी के सोते समय घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जेवरात लेकर अपनी बेटी के घर ग्राम रेछ पहुंचा, लेकिन ताला बंद मिलने पर उसने प्लास्टिक डिब्बे में जेवरात रखकर एक पेड़ की जड़ के नीचे छिपा दिया। अभियुक्त की निशानदेही पर उक्त जेवरात बरामद कर लिए गए हैं।

बरामद जेवरों में सोने की चेन, मंगलसूत्र, मांगटीका, लॉकेट, नथ, टप्स, बाली, नाक की कील सहित चांदी की पायल, बिछिया, कंगन, करधनी आदि कुल 19 प्रकार के आभूषण शामिल हैं। मामले में अब धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से ही चोरी, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट सहित कुल 22 से अधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना बाबा बाजार के आठ पुलिसकर्मी शामिल रहे। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments